डीपीएस बोकारो की प्राचार्या हेमलता एस मोहन को झारखंड राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. लक्ष्मी सिंह का कार्यकाल सितंबर 2009 में पूरा होने के बाद से यह पद रिक्त था.
वहीं समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार वासवी किड़ो और रांची वीमेंस कॉलेज की प्रोफ़ेसर इंचार्ज व इतिहास की शिक्षिका डॉ जीनत कौशर, रांची विवि स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व कुलपति स्वर्गीय डॉ एके धान की पत्नी डॉ मंजु ज्योत्सना तथा सिल्ली छोटामुरी की रहनेवाली अनुराधा चौधरी को आयोग का सदस्य बनाया गया है.
राज्यपाल एमओएच फारूक के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. डॉ जीनत कौशर को नीलांबर-पीतांबर विवि डालटनगंज में प्रतिकुलपति बनाया गया था, लेकिन उन्होंने योगदान नहीं किया. (प्रभात खबर से साभार) |
जानकारी का आभार.
ReplyDeleteरक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ.
सभी महिलाओ को उनके इस प्रतिष्टित पद सम्भालने पर बधाई |
ReplyDeleteआभार