बोकारो के इमरान जाहिद न तो इंजीनियर बनना चाहते थे और न ही डॉक्टर। वे कुछ अलग करना चाहते थे। स्कूल के दिनों में वे फिल्म देखते थे, बस यहीं से फिल्मी हीरो बनने की धुन सवार हो गयी। मेहनत व लगन की बदौलत इस छोटे से शहर से निकल कर फिल्मी जगत में कदम रख दिया। प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म जिस्म दो में इमरान मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ सनी लियोन, रणदीप हुडा व अरुणोदय सिंह भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं। 1 अप्रैल को फिल्म की शूटिंग जयपुर में शुरू होगी। इमरान जाहिद ने दूरभाष पर जागरण को बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर वे दिल्ली गए। यहां हिन्दू कॉलेज से बीकॉम आनर्स किया। इसके बाद यहां मास कम्युनिकेशन सेंटर खोला। थियेटर में इनकी रुचि बनी रही। पांच वर्ष पूर्व दुबई में महेश भट्ट से भेंट हुई। श्री भट्ट ने इनकी काबिलियत को परखा और अपने नाटक लास्ट सैल्यूट में जगह दी। इमरान ने इस नाटक में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के ऊपर जूता फेंकने वाले मुन्तजर अल जैदी की भूमिका अदा की। दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई सहित देश के अन्य शहरों में इस ...
बोकारो जिला के बारे में जानकारी देने का प्रयास