Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2010

बोकारो जिले का नक्‍शा

इसे बडे रूप में देखने के लिए इसे दूसरे विंडों में खोलें  .......

हमारा जिला बोकारो : एक परिचय

बोकारो झारखंड राज्‍य के 24 जिलों में से एक है।  बोकारो जिला मुख्यालय स्थित बोकारो इस्पात नगर 23.29 आक्षांश और 86.09 देशान्तर पर है । बोकारो जिला का सम्पूर्ण भौगोलिक क्षेत्रफल 2861 वर्ग कि.मी. और 35766.36 हेक्टेयर की भूमि पर फैला हुआ है । यह   दामोदर   नदी   के दक्षिणी हिस्से में   पारसनाथ   की पहाड़ियों के बीच स्थित है।  1991 में धनबाद जिले से दो ब्‍लॉक और गिरिडीह जिले से छह ब्‍लोकों को काटकर इस जिले को मूर्त रूप दिया गया। बोकारो स्‍टील सिटी इसका जिला मुख्‍यालय है। 2001 की जनगणना के अनुसार इस जिले की जनसंख्‍या 17,75,961 है। यह 2861 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी समुद्र तल से औसत ऊंचाई 210 मीटर है। दामोदर नदी के कारण यहां के उद्योगो और औद्योगिक नगरों को पानी की आपूर्ति होती है। पूरे झारखंड में छोटी बडी अनेक पहाडियां हैं।  वर्ष 1968 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी ने जिस सोच के तहत बोकारो में स्टील प्लांट के साथ विकास की नयी बुनियाद खड़ी थी। आज उसी बुनियाद पर औद्योगिक उन्नति की नई-नई इमारतें खड़ी होती जा रही हैं। कभी पहाड़ , जंगल-झाड़ियों के बीच बसा यह जिला आज विकास क